Friday, April 19, 2024
Homeलाइफस्टाइलदैनिक राशिफल: आज के दिन क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

दैनिक राशिफल: आज के दिन क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

16 अगस्त 2022, मंगलवार का दिन विशेष है. आज का दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन का आइए जानते हैं, आज का राशिफल

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। खानपान को लेकर विशेष सावधानी बरतें। पेट संबंधित रोग उभर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में अचानक से नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जल्दबाजी में फैसला ना लें। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेंगी मेहनत का फल प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग आर्थिक सौदे करते वक्त सावधानी बरतें । कामकाज के सिलसिले में यात्रा फायदेमंद रहेंगी। छात्र पढ़ाई लिखाई में खूब मेहनत करेंगे।

वृषभ राशि
आज आपका आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगी। कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य आसानी से पूरे होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को भी व्यापार संबंधी कार्यों में लाभ होगा। मित्र मंडली के साथ समय बिताएंगे मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी मानसिक स्थिति काफी मजबूत रहेंगी ।कार्यक्षेत्र में हर प्रकार की चुनौती का सामना भरपूर आत्मविश्वास से करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धन कमाने के कई अवसर हाथ आएंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी व्यापार के लिए भी आज का दिन बेहतर साबित होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा उद्देश्य की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा यदि आप किसी नई आर्थिक योजना पर विचार कर रहे हैं तो वह आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन लाभ के अवसर हाथ लगेंगे।कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। लेन देन करते समय सावधानी बरतें। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा । विद्यार्थी वर्ग को मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि
आज दिन की शुरुआत आलस्य पूर्ण रहेंगी पर जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरे होंगे। नौकरी व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा कर सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

कन्‍या राशि
 शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। संबंधों में नि‍कटता आएगी।

तुला राशि
मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लाभ में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्र का सहयोग मिलेगा। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते है।

वृश्चिक राशि
 आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में विरोध के बावजूद तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक समस्याएं अभी बनी रहेंगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। खर्च भी अधिक रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

धनु राशि
 मन में नकरात्मकता के प्रभाव से बचें। मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य व‍िकार हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। मीठे खान-पान में रूचि रहेगी। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

मकर राशि
आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग से आय के स्रोत व‍िकस‍ित होंगे।

कुंभ राशि
 मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। संयत रहें। क्रोध के आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी को कष्ट रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्‍टा के भाव मन में रहेंगे। जीवन कष्टमय रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। मन च‍िंत‍ित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

Horoscope

Most Popular