Friday, March 29, 2024
Homeलाइफस्टाइलदैनिक राशिफल: जानें आज के दिन क्या कहते है आपकी किस्मत के...

दैनिक राशिफल: जानें आज के दिन क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे

आज मंगलवार का दिन है, इस दिन संकट मोचन हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से की जाती है.राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि
 मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से परेशान हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।

वृष राशि
 आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन चिंतित हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि वी होगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की चिंताओं से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मिथुन राशि
 व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि: 
धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गलत कार्यों से हानि होगी। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। वाहन खरीदेंगे। दिनचर्या को संयमित रखें। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। विरोधियों से सावधान रहना चाहिये। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशि
 व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यावसायिक गतिविधियाँ समय पर पूर्ण नहीं होंगी। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। आपका काम बिगड़ सकता है। आज कोई नया काम शुरू न करें। विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या राशि
जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। मित्रों से लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। कारोबार की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। बोलचाल में सावधानी रखें। प्रेमियों का दिन अच्छा गुजरेगा।

तुला राशि
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते है। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा-देखि में अपना नुकसान हो सकता है। अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आप के हो जाएंगे। अपने माता पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जेसा व्यवहार आप करेंगे वेसा आप के साथ भी हो सकता है ,अपनी भूल सुधारे लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
वित्तीय मामलों में दुसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनिति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार है। व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ़ है पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें।

धनु राशि

आज शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है. आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कुछ के लिए वांछित स्थानान्तरण भी हो सकता है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने का यह एक अच्छा समय है।

मकर राशि
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करे रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है। कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहना का समय नहीं है।

कुंभ राशि
आज आप दुविधा में रहेंगे. काम का बोझ अधिक रहेगा। नया काम शुरू न करें। आपका खराब व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव का त्याग करें अन्यथा किसी से विवाद होने की संभावना है। आज आपको खुद को स्वस्थ रखने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिए जो आवश्यक हो वही करें और अनावश्यक चीजों से बचें।

मीन राशि
अचानक लाभ मिलने के योग हैं। अगर आपका पार्टनर भी आपकी मदद करेगा तो धन लाभ हो सकता है। पुराना कर्ज खत्म हो सकता है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण किया जा सकता है। आय के नए स्रोत मिलने के भी योग हैं। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

Most Popular