Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिदेश गुजर रहा है आर्थिक मंदी से पर भाजपा अभी भी जीत...

देश गुजर रहा है आर्थिक मंदी से पर भाजपा अभी भी जीत की खुमारी में : रजनी पाटिल

अब नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ि नहीं करेगी माफ : पाटिल

कहा : देश को गुलाम होने से बचाने के लिए सड़कों पर उतरना ही होगा 

वीरवार को केंद्र की जनविरोधी नीतियों, देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे पर शिमला में राज्य स्तरीय रैली को संबोधित करते हुए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल जी ने कहा कि यह समय संघर्ष का है।आज देश में जीडीपी की दर 5 प्रतिशत के बुरे दौर से गुजर रही है।प्रदेश सरकार अब तक जीत की खुमारी में मस्त है। हर मुद्दे पर नाकाम रही इस सरकार व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का एक विशेष योगदान है, जिसका श्रेय भाजपा कभी नहीं ले सकती।उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट फ्लॉप सिद्ध होगी।इसके आयोजन में इन्वेस्टरों को गुमराह कर बुलाया गया था।वक्त बदल रहा है तथा  जनता सरकार की प्रदेश के संसाधनों को बेचने की मंशा से वाकिफ हो चुकी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि देश व प्रदेश को बचाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा, ताकि देश को गुलाम होने से बचाया जा सके।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश पर्यवेक्षक नाना पटोले ने कहा कि राष्ट्रवाद का झूठा सपना दिखा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने देश को गुमराह किया।नोटबन्दी कर देश की अर्थव्यवस्था अस्त व्यस्त कर दी।न  विदेशों से काला धन आया, न किसी के खाते में 15 लाख आये।उन्होंने कहा कि अब नोटबन्दी के बाद गोल्डबन्दी की योजना है।इसकी घोषणा मोदी कभी भी और किसी भी समय कर सकते हैं।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम लोगों तक ले जाएं। कांग्रेस ही देश और इसके संविधान को बचा सकती है। कांग्रेस सत्ता के लिए नहीं लोगों को न्याय देने के लिए काम करती है।

इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है।महिलाओं पर अत्याचार बड़े है।नशे पर कोई लगाम नहीं लग रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जिला बार विरोध रैलियां बड़ी ही सफल रही है।लोगों के भारी जनसमर्थन के लिए उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया।राठौर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उनके नेताओं पर झठे मामले बनाकर परेशान किया जा रहा है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी की विशेष सुरक्षा को हटा कर मोदी सरकार ने अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है।उन्होंने कहा कि अगर उनके नेताओं का बाल भी बांका हुआ तो कांग्रेस उनका जीना हराम कर देगी।राठौर ने इस अवसर पर जय संघर्ष का नारा देते हुए सभी से संघर्ष के लिए एकजुट होने को कहा।इससे पूर्व प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स मीट में इसकी विफलता साफ है।प्रधानमंत्री के समक्ष वह अपना मुद्दा प्रमुखता से नहीं रख पाए।प्रधानमंत्री दो बार प्रदेश के दौरे पर आए मगर दोनों बार उन्होंने लोगों को निराश किया।ऐसा लगता है कि राजनेताओं पर अफसरशाही हावी है।मुकेश ने मुख्यमंत्री से पूछा कि वह बताएं कि प्रधानमंत्री ने धर्मशाला में किस आधार पर बोला कि प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे और बड़े एयरपोर्ट का काम युद्ध स्तर पर चला है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कौन सा इसमें कार्य हो रहा है।उन्होंने कहा कि झूठ बोल कर वह प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रहे है।

रैली को महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, विधायक अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, धनीराम शांडिल व कुलदीप कुमार ने भी संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा के दुष्प्रचार के प्रति लोगों को आग्रह करने को कहा।

Most Popular