Sunday, June 29, 2025
Homeकुल्लूमहिला कांग्रेस सेवा दल ने मनाया दल का 99 वां स्थापना...

महिला कांग्रेस सेवा दल ने मनाया दल का 99 वां स्थापना दिवस

कांग्रेस सेवा दल के स्थापना दिवस मौके पर दल के सदस्य

रेणुका गौतम, कुल्लू : जिला महिला कांग्रेस सेवा दल ने 99वा स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय ढालपुर में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुल्लू महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर द्वारा की गई। इस मौके पर सदर कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीम सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक दीनू राही विशेष रुप से उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि हीम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल की स्थापना 1923 में हुई थी। कांग्रेस सेवा दल ने स्वतंत्रता संग्राम में  महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है और मौजूदा परिवेश में भी कांग्रेस सेवादल सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों को मजबूत किया जाएगा यदि सभी  संगठन मजबूत होंगे तो पार्टी और भी अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस सेवा दल की स्थापना दिवस की व क्रिसमिस मौके पर सभी को मुबारकबाद दी।

              कार्यक्रम में डोली देवी पार्वती देवी, शीला देवी, बनारसी दास चंदे, राम बिशन दास , केहर चंद ठाकुरदास , दुर्गा दास महंत सहित कांग्रेस सेवा दल के बहुत से सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर मौजूद सभी सदस्यों को कांग्रेस सेवा दल की शपथ दिलाई गई। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने पर मिठाई बांट कर जश्न भी मनाया गया। प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू व नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी गई।

कांग्रेस सेवा दल के स्थापना दिवस मौके पर दल के सदस्य

Most Popular