Saturday, April 27, 2024
Homeलाहुल-स्पीतिकाजा में मुख्यमंत्री आगमन से जिला के विकास कार्यों की बढ़ेगी गति...

काजा में मुख्यमंत्री आगमन से जिला के विकास कार्यों की बढ़ेगी गति : विधायक रवि ठाकुर

रेणुका गौतम, लाहौल स्पीति : काजा उपमंडल में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के सफल आयोजन की तैयारियों की  समीक्षा बैठक रखी गई। जिसमें विशेष रूप से मौजूद जिला लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा की हिमाचल के इतिहास में पहली बार जिला के काजा उपमंडल में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन होने जा रहा है।

क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर स्पीति जनपद में खुशी की लहर है। जिला की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और काजा उपमंडल पड़ोसी देशों की सीमाओं से सटा होने के कारण यहां पर देश की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए ढांचागत निर्माण को बढ़ाने की नितांत आवश्यकता है।

       उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काजा उपमंडल के सड़क, पानी, विद्युत,  शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में आ रही कठिनाइयों से स्पीति वासियों को निजात मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश के निचले क्षेत्रों की तरह ही जनजातीय क्षेत्रों में विकास को एक समान रूप से प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है। लिहाजा उन्होंने इस बार काजा उपमंडल में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस मनाने का फैसला लिया जो कि सब लाहौल स्पीति वासियों के लिए गौरव का विषय है , साथ ही इससे जिला में विकास कार्य को और तेज गति मिलेगी।

         बैठक में उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा, सहायक उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा व अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Most Popular