Tuesday, October 22, 2024
Homeशिमलातिब्बती बौद्ध विहार संजौली में भगवान बुद्ध की 2563वीं जयंती मनाई

तिब्बती बौद्ध विहार संजौली में भगवान बुद्ध की 2563वीं जयंती मनाई

किन्नौर : लाहौल-स्पीति बौद्ध सेवा संघ शिमला तथा भारत-तिब्बत मैत्री संघ शिमला के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार तिब्बती बौद्ध विहार संजौली में भगवान बुद्ध की 2563वीं जयंती मनाई गई। बुद्ध पूर्णिमा के इस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में हिमालयी योगी के रूप में विख्यात किन्नौर के गोविंद रिनपोछे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पारंपरिक बुद्ध वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ किा गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रमुखों व गुरूओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। साथ ही सर्वधर्म मैत्रीभाव का संदेश भी दिया। विश्व शांति के लिए यहां दीप प्रज्जवलित किए गए।
कार्यक्रम में भारत-तिब्बत मैत्री संघ के दो सदस्यों को भारत तिब्बत मैत्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छम नृत्य, चौद्ध, किन्नौरी नृत्य, स्पीति क्षेत्र के नृत्य पर युवक-युवतियों ने प्रस्ततियां दी। इसके अलावा कार्यक्रम में बौद्ध परंपरा अनुसार शास्त्रार्थ का भी आयोजन किया गया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच सामूहिक नृत्य में लोगों ने भाग लिया। साथ ही विश्व शांति का आह्वान किया गया।

Most Popular