Friday, March 29, 2024
Homeसिरमौरबंगाल में खूनी संघर्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या ने शर्मसार...

बंगाल में खूनी संघर्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या ने शर्मसार किया देश : बलदेव तोमर


नाहन 
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों में तृणमूल कांग्रेस की जीत और  स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपनी सीट पर हार के साथ ही उनकी पार्टी के संरक्षणटीएमसी गुंडों द्वारा हिंसा का तांडव और खून से जीत का जश्न मनाना शुरू हो गया है। इन घटनाओं ने पूरे देश को शर्मसार किया हैं। खूनी संघर्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के बाद भी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूकदर्शक बनकर इन हिंसक घटनाओं की गवाह बन रही है और अपनी पार्टी की जीत का जश्न मना रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने बंगाल की घटनाओं की घोर निंदा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हिंसक घटनाएं व  कायराना हमले अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की हरकत निंदनीय है जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। बलदेव तोमर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद राजनीतिक हिंसा के साथ खूनी खेल शुरू हो गया है। राज्य में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुई हैं। नतीजों के बाद कई लोगों की जान चुनावी हिंसा ने ले ली है। चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई हैं। भाजपा के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के घर और दुकाने  तक जला दिए गए हैं। इन सब का आरोप सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लग रहा है। राज्यभर में जारी हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या व आगजनी की घटनाओं का जायजा लेने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी स्वयं बंगाल गए हैं और वह पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। इस घटना के लिए भाजपा पांच मई को इसका विरोध करेगी।

Most Popular