Friday, April 19, 2024
Homeकुल्लूकोरोना संकट में भाजपा ने चुना कर्तव्य‌ - आदित्य

कोरोना संकट में भाजपा ने चुना कर्तव्य‌ – आदित्य


रेणुका गौतम

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह को दिया तथ्य जान बयान बाजी करने का सुझाव

कुल्लू: जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के उस बयान की कड़ी निंदा की है , जिसमें उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान यह कहा की कोरोना काल में भाजपाइयों ने सरकारी राशन , सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया ।

आदित्य का कहना है कि कोरोना और कर्तव्य के बीच में भाजपा के मंत्री, सभी नेताओं से लेकर हर कार्यकर्ता ने अपनी जान की परवाह किए बिना कर्तव्य को चुना और आपदा के समय कर्तव्य का पालन करते हुए राशन, मास्क, सैनिटाइजर और आर्थिक मदद का वितरण अपनी क्षमता और आमदनी के अनुसार किया । आदित्य का कहना हैं कि बुद्धि सिंह जी इस बात से अनजान है कि भाजपा के हर मोर्चे ने कोरोना काल में एक अहम भूमिका निभाई है। हर मोर्चे ने अपनी टोली बनाकर जनसेवा के इस कार्य में अपनी क्षमता और आमदनी के अनुसार गरीबों को राशन , मास्क ,सैनिटाइजर अथवा आर्थिक मदद घर जा जाकर पहुंचाई है और आज समाज का बच्चा-बच्चा इस तथ्य से भली-भाँति अवगत है। आदित्य का कहना है कि महिला मोर्चा ने स्वयं अपनी निजी धन से मास्क के लिए कपड़े खरीदे थे और उन्होंने स्थानीय महिलाओं को प्रति मास्क के हिसाब से सिलाई की मेहनत का खर्च देकर मास्क बनवाएं जिससे कि इन महिलाओं के लिए कोरोना काल में जब सब कारोबार ठप्प पड़ा हुआ था तो रोजगार का साधन उत्पन्न किया और स्वयं भी समय के अभाव के साथ खुद ही घर बैठकर भी मास्क तैयार करने का कार्य किया। आदित्य का कहना है की राशन वितरण के लिए युवा मोर्चा , ओबीसी मोर्चा, एससी, एसटी मोर्चा, ने भी अपनी जेब से राशि खर्च की और कई अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर दिन-रात एक कर अपनी जान की परवाह किए बगैर समाज सेवा में जुट गए और जरूरतमंदों को घर जा जाकर राशन प्रदान किया और आज भी वही कार्य करने के लिए वचनबद्ध है। आदित्य ने कहां की बुद्धि सिंह जी एक बुद्धिजीवी प्रतीत होते हैं और ऐसे व्यक्ति को समझदारी और विवेक के साथ ही कोई भी टिप्पणी करनी चाहिए। आदित्य ने शिक्षा मंत्री गोविंद , सहित भाजपा नेता भीमसेन शर्मा ,महेश्वर सिंह और राम सिंह का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मास्क हेतु हजारों मीटर कपड़ा महिला मंडलों तक पहुंचाया। और महिला मंडलों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने निशुल्क मास्क की सिलाई करके गांव-गांव जाकर कोरोना काल के दौरान घर-घर में मास्क सहित आवश्यक सामान का वितरण किया।

Most Popular