Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिकांग्रेस के दिल्ली हल्लाबोल में हिमाचल ने लगाया 6 गुणा दम, रामलीला...

कांग्रेस के दिल्ली हल्लाबोल में हिमाचल ने लगाया 6 गुणा दम, रामलीला मैदान से मोदी सरकार को ललकारा

भारत बचाओ महारैली

भारत बचाओ महारैली…वाद्य यंत्रो की ताल पर थिरकते 6000 कांग्रेस कार्यकर्त्ता पहुंचे दिल्ली …रोक न सका मौसम क़दमों को

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर दिल्ली में मोदी सरकार को घेरा। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, रजनी पाटिल इस मेगा शो का हिस्सा बने। इस रैली में देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता आये थे। लेकिन हिमाचल कांग्रेस का उत्साह 6 गुणा था। हिमाचल से 1000 कार्यकर्ताओं को दिल्ली महारैली में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन कुलदीप सिंह राठौर ने 6000 से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली में पहुंचाकर अपनी लोकप्रियता सिद्ध कर दी।
हिमाचल से आये कार्यकर्ताओं के जोश और जुनून की गवाही दिल्ली का रामलीला मैदान भी दे रहा था। क्योंकि पूरा रैली स्थल हिमाचल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंज रहा था।
भारत बचाओ रैली के बहाने जहां पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपनी लोकप्रियता का शक्ति प्रदर्शन किया । वहीं उनका साथ देने के लिये दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम भी मौजूद रहे ।
खराब मौसम के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली में पहुंचाना एक चुनौती भरा काम था ।लेकिन जिस तरह से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस महारैली का हिस्सा बने उससे प्रदेश कांग्रेस गदगद है ।

कांग्रेस भारत बचाओ महारैली

Most Popular