Sunday, September 8, 2024
Homeकुल्लूलगघाटी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और वो दिन योजना के तहत...

लगघाटी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और वो दिन योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

लग घाटी में आयोजित शिविर में भाग लेती महिलाएं

जिला की हर पंचायत में लगाये जायेंगे जागरूकता शिविर – वनिता

रेणुका गौतम, कुल्लू : महिला और बाल विकास विभाग द्वारा लग घाटी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और वो दिन योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारियों से रूबरू करवाया जा रहा है।

      इसी कड़ी में लगघाटी के वृत्त भुट्टी की ब्राह्मण पंचायत के महिला मंडल स्वयं सहायता समूह आशा कार्यकर्ता व पंचायत सदस्यों के साथ पंचायत के 85 महिलाओं ने भाग लिया। जागरूकता शिविर को लेकर जानकारी देते हुए महिला और बाल विकास विभाग में कार्यरत पर्यवेक्षक वनीता ने जानकारी दी कि इस तरह के कार्यक्रम जिला भर में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर द्वारा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समाज को चलाने के लिए महिला और पुरुष का सही लिंगानुपात आवश्यक है।

वहीं महिलाओं को संबोधित करते हुए वृत्त पर्यवेक्षक वनीता ने जानकारी दी कि मासिक धर्म से संबंधित जो भ्रांतियां हैं, उन्हें महिला ही दूर कर सकती हैं। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है, नहीं तो कई बीमारियां  उत्पन्न हो सकती हैं। अतः इस दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष सतर्कता अपनाते हुए अपने खान-पान पर विशेष तौर से ध्यान देना होगा ताकि भविष्य में कुपोषण की वजह से होने वाले रोगों से बचा जा सके।

     महिलाओं से ग्रामीण क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। गौरतलब है कि इस तरह के जागरूकता शिविरों का आयोजन हर पंचायत में किया जा रहा है। विभाग की हर योजना की जानकारी जमीनी स्तर तक लोगों को पहुंचाई जा रही है, ताकि इसका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल सके।

Most Popular