शिमला : अर्की में एक वाहन दुर्घटना में एक तीन साल के बच्चे सहित 13 लोग जख्मी हो गए हैं। घायल लोगों को उपचार के लिए अर्की अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अर्की थाना के अंर्तगत भेल नामक स्थान पर एक छोटा हाथी लगभग सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन के खाई में गिरने के कारण 13 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त वाहन में चालक के साथ 13 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि छोटा हाथी बलेरा के चडेरा से दाड़ला मोड की ओर जा रहा था, जिसे चालक सुरेश कुमार चला रहा था। अचानक नियंत्रण खो बैठने के कारण छोटा हाथी लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के कारण वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए हैं।
गाड़ी गिरने की आवाज सुनके ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना 108 और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही 108 तुंरत घटनास्थल की ओर गए और घायल लोगों को भेल से अर्की अस्पताल लाया गया। एमटी सुशील, नीलम, चालक अमरजीत तथा सुरेश द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात अर्की सिविल अस्पताल लाया गया। डीएसपी पूर्ण चंद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
गंभीर रूप से घायल
शुक्रू देवी (42), हरदेई देवी (42) , देवी चंद (47), पूजा (17), विद्या देवी (28) शामिल हैं।
अन्य घायल
सीता देवी (33) , सुरेश (चालक), जोगिंद्र (30), प्रदीप (20), विहान (3), चमन लाल (37), पूनम (25) तथा प्रेम चंद (45) शामिल हैं।