Thursday, April 11, 2024
Homeक्राइमशादीशुदा महिला के घर में घुसकर गांव के युवक ने लूटी आबरू

शादीशुदा महिला के घर में घुसकर गांव के युवक ने लूटी आबरू

मंडी: हिमाचल प्रदेश स्थित मंडी जिले के अंतर्गत आते करसोग उपमंडल से देवभूमि को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। गांव में एक युवक द्वारा शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला द्वारा बताया गया कि गांव का ही रहने वाले एक युवक उसके घर में घुस आया था और उसकी आबरू लूटने के बाद मौके से फरार हो गया। 

इतना ही नहीं पीड़िता द्वारा यह भी बताया गया कि युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने पुलिस थाना करसोग में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। आरोपी युवक का नाम लोभ सिंह बताया जा रहा है। महिला के अनुसार युवक पिछले करीब सात से आठ सालों से उसे परेशान कर रहा था व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था।

महिला द्वारा बताया गया कि सोमवार को दोपहर बाद करीब एक बजे  युवक उसके घर पर आ धमका व मारपीट कर जबरन दुराचार किया। दुष्‍कर्म करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। इसेक बाद पीड़िता ने इस बारे में अपने पति को फोन कर सूचित किया और साथ ही पुलिस थाना करसोग आकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। 

वहीं, दूसरी तरफ इस मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ करसोग गीतांजली ठाकुर ने बताया कि एक महिला ने देर शाम स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा आरोपित को बहुत जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।

Most Popular