Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिवायरल ऑडियो मामले में भाजपा नेत्रियों पर कार्यवाही ..प्राथमिक सदस्यता से किया...

वायरल ऑडियो मामले में भाजपा नेत्रियों पर कार्यवाही ..प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में दो महिला नेताओं के बीच हुई कहासुनी और उसके बाद उस लड़ाई का ऑडियो वायरल होने के मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों महिला नेत्रियों को उनके पदों से हटाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता को भी रद्द कर दिया है।भाजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मामले पर कार्रवाई करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास तथा महिला मोर्चा की प्रदेश की आईडी प्रभारी अर्चना ठाकुर को उनके पदों से हटाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता को भी रद्द कर दिया है।

बता दें कि कुछ माह पहले भी एक ऐसे ही वायरल ऑडियो मामले में अर्चना ठाकुर को उनके पद से हटा दिया गया था लेकिन कुछ महीने बाद उनकी दोबारा एंट्री हो गई थी। लेकिन एक बार फिर ऐसा ही मामला दोबारा सामने आने पर भाजपा ने कड़ा संज्ञान लिया है।

Most Popular