Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलाअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने हिमाचल के आशीष...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने हिमाचल के आशीष चौहान

शिमला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22-25 नवंबर को आगरा में संपन्न हुआ , जिसमें शिमला जिला के रोहडू के एक छोटे से गांव डिसवाणी से संबंध रखने वाले आशीष चौहान को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेवारी सौपी गई |

इससे पूर्व आशीष चौहान वर्ष 2017-2019 तक विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं!
आशीष चौहान जी की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से B.Sc, BJMC (पत्रकारिता),MBA तक हुई है | वर्तमान में आशीष जी India-China Youth Dialogue के महासचिव भी है |
आशीष चौहान 2003 से विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं आशीष राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू में छात्रसंघ अध्यक्ष, जिला संयोजक,हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष, मंत्री जिला संगठन मंत्री राष्ट्रीय मंत्री, अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान कार्य थिंक इंडिया के संयोजक, मुंबई महानगर संगठन मंत्री आदि विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं |
आशीष चौहान युवा,कुशल, बुद्धिजीवी होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता हैं आशीष चौहान का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनना हिमाचल प्रदेश के लिए एक गौरव का विषय है | आज हिमाचल प्रदेश विद्यार्थी परिषद् का हर एक कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है |
आशीष चौहान जी उत्तर भारत से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति है इसलिए यह पूरे प्रदेश और पूरे उत्तर भारत के लिए हर्ष का विषय है |
आशीष चौहान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने पर देश के युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी और विद्यार्थी परिषद् और अधिक मजबूत संगठन बनकर उभरेगा|

इसके साथ साथ डॉ नागेश ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य, हेमा ठाकुर को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, कौल नेगी को प्रान्त संगठनमंत्री हिमाचल प्रदेश, आशीष शर्मा को सोशल मीडिया राष्ट्रीय सह-सयोंजक और डॉ नितिन व्यास , धनदेव ठाकुर, कोमल वेकटा, अंकित चंदेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रीति नेगी जी को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया प्रीति नेगी जी अभी तक पालमपुर जिला संगठनमंत्री थी अब उनका केंद्र नागपुर रहेगा!

Most Popular