Monday, February 16, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर : विवाहिता ने फंदा लगा की आत्महत्या

बिलासपुर : विवाहिता ने फंदा लगा की आत्महत्या

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव संडयार में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार महिला की शादी दिसम्बर, 2018 में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतका के

मायका पक्ष के लोग तथा स्थानीय पंचायत प्रधान ऊषा देवी व उपप्रधान बिशन सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी भी की।

मौके पर मौजूद सभी लोगों ने बताया कि मृतका अपने ससुराल में खुश थी। पुलिस तफ्तीश में यह भी आया कि महिला की तरफ से कभी भी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Most Popular