Saturday, July 27, 2024
Homeक्राइमहिमाचल में तंत्र-मंत्र की आड़ में 2 युवतियों से दुराचार

हिमाचल में तंत्र-मंत्र की आड़ में 2 युवतियों से दुराचार


नौकरी लगवाने के नाम पर तंत्र-मंत्र के बहाने लुट ली आबरू

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में तंत्र-मंत्र कर 2 युवतियों से दुराचार का
मामला सामने आया है । पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपी युवको को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि वह एक प्रशिक्षण केंद्र में पढ़ रही है और एक युवती के साथ पीजी में रहती है। वो दोनो अच्छी सहेलियां है। उसने बताया कि सहेली की बात विक्की नाम के लडक़े से होती थी और इस दौरान उसने भी विक्की से बात की। विक्की ने नौकरी में लगवाने का आश्वासन दिया। उसकी सहेली ने तंत्र-मंत्र करने की बात भी कही थी। विक्की ने बीते शनिवार कुसुम की सहेली को फोन कर तंत्र-मंत्र का सामान लाने के बारे में बताया और उसके बाद रात करीब नौ बजे वो उन्हें गाड़ी में लेने आया, जिसके साथ एक अन्य युवक भी बैठा था। विक्की उसे सुनील के नाम से पुकार रहा था। विक्की दोनों युवतियों को एक सुनसान स्थान पर ले गया। जहां सुनील नाम का युवक उसकी सहेली को गाड़ी से उतारकर गोबिंद सागर झील के किनारे ले गया। करीब आधे घंटे बाद विक्की ने तंत्र-मंत्र के बहाने उसको भी सुनील के साथ झील किनारे भेज दिया। जहां उसके साथ डरा-धमकाकर दुराचार किया। दोनों ने मुश्किल से खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद विक्की व सुनील वहां से गाड़ी लेकर भाग निकले सहेली ने भी पुलिस शिकायत में सुनील नाम के युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है।

Most Popular