अब तक के सभी युद्धों में शामिल रहे करीब 1500 योद्धा होंगे सम्मानित
सुजानपुर :15 जनवरी को सेना दिवस की गौरव बेला पर सर्व कल्याणकारी संस्था 1500 के करीब वीर सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित करके सेवा साधना संकल्प में एक नया प्रकल्प जोडऩे जा रही है। जानकारी यह है कि इस वीरता प्रोत्साहन आयोजन में पूर्व सैनिक लीग भी अपना सहयोग देगी। सर्व कल्याणकारी संस्था उत्तरी भारत का अग्रणी सामाजिक उपक्रम बन चुकी है। सेवा साधना के संकल्प के सहारे संस्था के संचालकों्र ने जहां राजनीतिक क्षेत्र में बुलंदियों को छुआ है। वहीं अपने मूल क्षेत्र के साथ प्रदेश भर में उमदा सामाजिक योगदान देने वालों को भी निरंतर प्रोत्साहित किया है। सर्व कल्याणकारी संस्था के प्रवक्ता के मुताबिक संस्था अब तक 6000 गरीब कन्याओं की शादियों में अपना योगदान दे चुकी है। इसी के साथ ही 7000 जरूरतमंद नागरिकों को आर्थिक सहायता 580 महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े साधन उपलब्ध करवाने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में 36 मेडिकल फ्री कैम्प लगवाकर सेवा साधना के संकल्प को सिद्ध कर चुकी है। इसके अलावा 3500 पूर्व सैन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ 2260 सेना से सीधा संबंध रखने वाले परिवारों को सम्मानित व प्रोत्साहित करके सर्व कल्याणकारी संस्था ने अपने संकल्प में सेना के सम्मान का नया प्रकल्प भी जोड़ा है। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य को अंजाम देकर खुद को समाज में अग्रणी बन कर प्ररेणा स्त्रोत बनने वाली शख्सियतों को सम्मानित करके लगातार प्रोत्साहित करने का काम सर्व कल्याणकारी संस्था कर रही है और अब नई कड़ी में सेना दिवस के अवसर पर 15 जनवरी को सुजानपुर के चिल्ड्रन पार्क में 1500 के करीब विभिन्न युद्धों में शामिल रहे युद्ध वीरों को सम्मानित व प्रोत्साहित करने का बीड़ा उठाया है। जिसकी पुष्टि सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने करते हुए कहा है कि देश की रक्षा, सुरक्षा में जान हथेली पर रखकर अपना फर्ज निभाने वालों के लिए अगर सेना दिवस की गौरव बेला पर संस्था अपना फर्ज निभा रही है तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। क्योंकि सर्व कल्याणकारी संस्था का उदगम व उद्देश्य ही समाज को बेहतर योगदान देने वालों को सम्मानित व प्रोत्साहित करने वालों के लिए हुआ है।
Trending Now