कुल्लू : किसना डायमंड & गोल्ड ज्वेलरी ने हिमाचल प्रदेश में अपने पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ कुल्लू में किया। यह नया शोरूम अखाड़ा रोड, गुरुद्वारे के समीप, कुल्लू में स्थित है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व सचिव विनोद कुमार, आईएएस (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही हरे कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक उद्घाटन ऑफर की घोषणा की गई है। इसके तहत डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर 75 प्रतिशत तक की छूट तथा मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, लॉन्च डे पर ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ भी मिलेगा।
इस अवसर पर घनश्याम ढोलकिया, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, हरे कृष्णा ग्रुप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसना के पहले एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत करना हमारे लिए गर्व का विषय है। हिमाचल प्रदेश संभावनाओं से भरपूर बाजार है और हमें विश्वास है कि यहां के ग्राहकों के साथ भरोसे, उत्कृष्ट कारीगरी और बेहतरीन गुणवत्ता के आधार पर लंबे समय तक मजबूत संबंध स्थापित होंगे। यह विस्तार हमारे ‘हर घर किसना ’ के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।किसना डायमंड & गोल्ड ज्वेलरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग शाह ने कहा कि कुल्लू शोरूम का शुभारंभ कंपनी की तेजी से बढ़ती रिटेल यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

आधुनिक और शानदार खरीदारी अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस शोरूम में प्राकृतिक डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जो आधुनिक, वैवाहिक और उत्सवी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। शोरूम के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर रामसिंह नेगी और कैप्टन यशेष्ट नेगी ने कहा कि कुल्लू में किसना के पहले एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत में भागीदार बनना हमारे लिए सम्मान की बात है। किसना अपने भरोसे, नवीन डिजाइनों और ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण के कारण आज उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। हमें विश्वास है कि कुल्लू के ग्राहकों को यहां उत्कृष्टता और विश्वसनीयता से भरपूर खरीदारी अनुभव मिलेगा।
सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किसना ने शोरूम लॉन्च के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान, स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया।वर्ष 2005 में शुरू हुआ किसना, हरे कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। आज देश के 28 राज्यों में इसके 1500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स और 134 एक्सक्लूसिव शोरूम हैं। किसना अपने ग्राहकों को प्रमाणित, उत्कृष्ट गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइनों वाली ज्वेलरी उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है।


