Tuesday, May 5, 2026
Homeकुल्लू17.28 ग्राम चिट्टा सहित नेपाली युवती गिरफ्तार

17.28 ग्राम चिट्टा सहित नेपाली युवती गिरफ्तार

रेणुका गौतम, कुल्लू : नशे के फलते- फूलते कारोबार पर नकेल कसने के लिए ज़िला पुलिस भी काफी मशक्कत कर रही है। इसी के तहत आए दिन कभी चरस तो कभी चिट्टा सहित इस अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ़्तार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के चलते गत दिवस कुल्लू के अंतर्गत आने वाले भुंतर में पुलिस द्वारा एक 22 वर्षीय युवती को चिट्टे की बड़ी मात्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इसी विषय पर पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान मामले पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले में गिरफ्तार युवती से 17.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपी गिरफ्तार युवती मूलतः नेपाली मूल की है और स्थानीय निवासी से विवाहित है। साथ ही उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही मनाली में पुलिस द्वारा 8.570 ग्राम चिट्टा सहित पंजाब के युवक गिरफ्तार किए गए हैं। और गत दिनों भुंतर पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में चरस सहित 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्यटन सीज़न बढ़ने के साथ ही ज़िला पुलिस द्वारा गैर-कानूनी गतिविधियों में लिप्त असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के इंतजाम किए गए हैं।

Most Popular