Monday, May 25, 2026
Homehimachalहिमाचल की फार्मा इंडस्ट्री पर सवाल: 71 दवाओं के सैंपल फेल

हिमाचल की फार्मा इंडस्ट्री पर सवाल: 71 दवाओं के सैंपल फेल


देश के फार्मा हब के रूप में पहचाने जाने वाले हिमाचल प्रदेश की छवि को झटका लगा है। Central Drugs Standard Control Organization (सीडीएससीओ) की ताज़ा ड्रग अलर्ट रिपोर्ट में प्रदेश में निर्मित 71 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं।
देशभर में इस माह 218 सैंपल फेल हुए, जिनमें लगभग 33% हिमाचल से संबंधित हैं। फेल हुई दवाओं में बुखार, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, एलर्जी और किडनी जैसी बीमारियों की दवाएं शामिल हैं।
राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने संबंधित उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं और बाजार से संबंधित बैच रिकॉल करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बढ़ते मामलों ने मरीजों की सुरक्षा और उद्योग की साख दोनों पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

Most Popular