Friday, February 13, 2026
Homeकुल्लूभाजपा नेता रफ्तार ठाकुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नियुक्त

भाजपा नेता रफ्तार ठाकुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नियुक्त

कुल्लू : भाजपा आनी मंडल और जिला भाजपा के विभिन्न पदों पर कार्य करने वाले आनी भाजपा मंडल से सम्बन्ध रखने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता रफ्तार ठाकुर को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल द्वारा पार्टी के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के उपरांत उन्हें यह जिम्मेवारी प्रदान की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने बताया कि यह नियुक्ति तुरन्त प्रभाव से लागू होगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रफ्तार ठाकुर की नियुक्ति से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी और वह संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से सेवा करेंगे।

Most Popular