Thursday, June 26, 2025
Homeशिमलाशिमला के रामनगर में लैंडस्लाइड.. 20 मिनट तक जाम में फंसी रही...

शिमला के रामनगर में लैंडस्लाइड.. 20 मिनट तक जाम में फंसी रही एम्बुलेंस

शिमला:  राजधानी शिमला के रामनगर उपनगर में सुबह 3 बजे नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ जिसकी वजह से टूटीकंडी बाईपास पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। भूस्खलन में सड़क किनारे खड़ी दो से तीन गाड़ियों के भी दबे होने की आशंका जताई गई।

जानकारी के मुताबिक रामनगर उपनगर में सुबह करीब 3 बजे नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हो गया। वहीं लैंडस्लाइड की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लंबे जाम के कारण एम्बुलेंस भी फसी रही जिसे परिजनों ने काफी मशकत करने के बाद खुलवाया।

वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है। फिलहाल एक तरफा आवाजाही के लिए ट्रैफिक खोला गया है। भारी बरसात के चलते प्रदेश में भूस्खलन का सिलसिला जारी है, जिसके चलते दर्जनों भवन अभी तक खतरे की जद में हैं।

landslide

Most Popular