Wednesday, February 18, 2026
HomeहादसाITBP के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त..30 की हालत गंभीर

ITBP के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त..30 की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर :  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां ITBP के जवानों से भरी बस नदी में जा गिरी। कई फुट गहरी इस खाई में गिरने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए हैं। खुफिया विभाग इसके पीछे किसी साजिश की भी जांच कर रहा है। जानकारी के मुताबिक बस में 39 जवान सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

 जानकारी अनुसार 39 कर्मियों (ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2) को ले जा रही सिविल बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई। यह बस सैनिकों को चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर लेकर जा रही थी। हादसे में 6 जवान शहीद हो गए, जबकि 30 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। वहीं तीन जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज पहलगाम और अनंतनाग के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए जवानों को श्रीनगर ले जाया जा रहा है।
बता दें कि जहां पर यह हादसा हुआ है, वह पहलगाम से 16 किलोमीटर से दूर है, इसी जगह को अमरनाथ यात्रा का शुरुआती प्वाइंट माना जाता है। जानकारी है कि हादसे के शिकार हुए यह जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करके वापस लौट रहे थे।

Bus accident

Most Popular