Tuesday, February 17, 2026
Homeमंडीगैस से फैली आग में झुलसा शख्स.. हालत गंभीर

गैस से फैली आग में झुलसा शख्स.. हालत गंभीर

मंडी : मंडी जिला के करसोग उपमंडल में एक व्यक्ति के आग में झुलसने का मामला सामने आया है। करसोग मुख्यालय के समीप न्यारा गांव में वीरवार सुबह दूनी चंद पुत्र वीर सिंह गांव लटाग डाकखाना रुमनी तहसील थुनाग का रहने वाला व्यक्ति गैस से फैली आग में बुरी तरह झुलस गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को कमरे में सोने के बाद दूनी चंद ने सुबह सो कर उठते ही गैस जलाने के लिए माचिस की तिल्ली जलाई तो कमरे में एक दम से आग फैल गई। इस दौरान दुनी चंद आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। कमरे में लगे खिड़कियों के शीशे भी टूट कर बिखर गए।
स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग पहुंचाया, लेकिन व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिमला स्थित आईजीएमसी रैफर कर दिया। इसकी सूचना दुनी चंद के परिवार के सदस्यों को भी दी गई। 
बताया जा रहा है कि दुनी चंद करसोग में कैंटीन चलाता है। व्यक्ति ने गैस एजेंसी के समीप ही एक मकान में कमरा किराए पर लिया है। हादसे की सूचना तुंरत प्रभाव से थाना करसोग को दी गई। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Most Popular