Friday, April 19, 2024
Homeलाहुल-स्पीतिपरियोजना सलाहकार समिति की बैठक.. स्पीति में चल रहे विकासात्मक कार्यों की...

परियोजना सलाहकार समिति की बैठक.. स्पीति में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा

लाहौल स्पीति: कीह बौद्ध मठ के कॉन्फ्रेंस हॉल में वीरवार को परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा, जन जातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी एवम जन शिकायत निवारण मंत्री डॉ राम लाल मारकण्डा ने की। इस बैठक में स्पिति के भीतर चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। लारा गांव में उद्यान,एवम वानिकी विभाग की नर्सरी के लिए चयनित भूमि को शीघ्र FCA देने के निर्देश दिए। स्पिति के तीन स्थानों पर बनने वाले कैफेटेरिया का निर्माण कार्य तुरन्त पूरा करने की बात कही। प्रधान मंत्री जन कल्याण कार्यक्रम के तहत काजा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के निर्माण की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं। काजा अस्पताल में इस महीने के अंत तक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के बारे में अधिकारियों को निर्देष दिये। काजा में हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर का कार्य एक महीने के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए। पांगमो में सामुदायिक एवं प्रवचन हॉल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के बारे में कहा गया। एनुअल ट्राइबल सब प्लान 2022 – 23 में अभी तक इस वितीय वर्ष में कोई खर्च नहीं हो पाया। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए।इसके अलावा सभी विभागों की कार्य प्रगति के बारे की समीक्षा की। अभी तक 53.38 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है इसमें से विभिन्न विभागों ने अभी तक मात्र 10.71 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए है। इस मौके पर ए डी सी अभिषेक वर्मा, एस डी एम गुंजीत सिंह चीमा, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष , टीएसी सदस्य मौजूद रहे।

Most Popular