Tuesday, March 10, 2026
Homeदुखदफोरलेन निर्माण कार्य के दौरान युवक की गिरने से मौत, तीन माह...

फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान युवक की गिरने से मौत, तीन माह पहले हुई थी पिता की मृत्यु

सुंदरनगर: सुंदरनगर उपमंडल के फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान एक 36 वर्षीय युवक देशराज पुत्र बाबूराम गांव बुगलाहन डाकघर मल्यावर तहसील सुंदरनगर ज़िला बिलासपुर की पुल के पिल्लर में काम करने के दौरान दुखद मौत हो गई।मौके पर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार संजीव धीमान ,थाना प्रभारी अंकुश शर्मा और डैहर पुलिस चौकी प्रभारी बृजलाल सहित जिसके बाद मौके पर पहुंचे मृतक के स्वजनों  और गांव के ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुंचते हुए निर्माण कंपनी के विरोध स्वरूप मौके से मृतक युवक के शव को उठाने से मना करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया गया।इसके साथ साथ मौके पर ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुंदरनगर प्रशासन और निर्माण कंपनी को मौके पर आने पर अड़े रहे।करीब 4 घंटों तक मौके पर शव को न उठा देने के बाद मौके पर एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा और तहसीलदार सुंदरनगर हरीश शर्मा पहुंचे वही पर परिजनों द्वारा मौके पर पहुंचे निर्माण कंपनी के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए मृतक के परिवार के आश्रित 4 लोगों माता-पिता,पत्नी व दो छोटे बच्चों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर निर्माण कंपनी से कोई लिखित कार्यवाई को लेकर अड़े रहे।

वही पर मृतक के भाई को प्रशासन की ओर से 50 हज़ार की फौरी राहत दी गई है।मामले को शांत करवाने हेतु मौके पर सुंदरनगर प्रशासन द्वारा बातचीत जारी रहेगी।

मृतक देशराज के पिता का तीन महीने पहले ही निधन हुआ है।मृतक अपने पीछे माता,छोटा भाई,पत्नी और पांच वर्षीय बेटा और दो साल की बच्ची को छोड़ गया है।जिसके पर परिवार पर दुखों का पहाड़ आन पड़ा है।

Most Popular