Friday, March 29, 2024
Homeचंबाकोविड के कारण लॉकडाउन से बंद हुए रुटों को कर दिया गया...

कोविड के कारण लॉकडाउन से बंद हुए रुटों को कर दिया गया है बहाल: बिक्रम ठाकुर

चंबा: चंबा क्षेत्र में कई रूटों पर बस सेवाएं बंद किए जाने के चलते भाजपा विधायक पवन नैयर ने आज हिमाचल विधानसभा सदन में कई सवालों से अपनी ही सरकार के मंत्री को घेर डाला।

जिसके जवाब में परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा है कि पूरे प्रदेश में जहां-जहां सवारी मिल रही हैं, वहां बसें चला रहे हैं। पहले यदि कोई वोल्वो बस चलती थी तो उसे चलाया जाएगा।। बाकी यदि नई चलानी है तो उसे भी चलाया जाएगा। 205 बसें नई आ रही हैं, उन्हें भी चलाए जाने की योजना है।

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने चंबा के भाजपा विधायक पवन नैयर के सवाल के जवाब में प्रश्नकाल में कहा कि चंबा से चामुंडा वाया बनीखेत सात बसें चल रही हैं। एक बंद है। जहां तक विधायक ने डिपो खोलने की बात की है वह मुख्यमंत्री से मिलें और डिपो भी खोल देंगे। यह बात बिक्रम सिंह से भाजपा के ही विधायक पवन नैयर की ओर से चंबा में कई स्थानीय रूटों पर बसें नहीं चलाने को लेकर उठाए गए सवाल के जवाब में कही।  मंत्री के जवाब के बाद भी  विधायक ने अनुपूरक सवाल किया कि कई स्थानीय रूट बंद हैं। वहां दिक्कत आ रही है। कल भी उन्हें फोन आया था। इस पर मंत्री बिक्रम सिंह ने दोहराया कि जो भी रूट सवारियों वाले हैं, उन्हें वहां चलाया जाएगा।सदन में न तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थे और न ही बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह मौजूद थे। इस पर सीएम जयराम ठाकुर के स्थान पर सदन के नेता के रूप में कार्यवाही का संचालन संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया।

Most Popular