Sunday, February 15, 2026
Homeशिमलाहिमाचल में आज रात 12 बजे से थम जाएंगे हिमाचल पथ परिवहन...

हिमाचल में आज रात 12 बजे से थम जाएंगे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के पहिये ..हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी

शिमला : अगर आप भी कल कहीं जाने का प्रोग्राम बना रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है कल पूरे प्रदेश में परिवहन निगम की 3 हज़ार के करीब बसों के पहिए थम जाएंगे जिससे प्रदेश और प्रदेश से बाहर भी करीब 6 हज़ार रुट प्रभावित होंगे जिसकी जानकारी परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति सचिव खेमेन्द्र गुप्ता ने दी ।

उन्होंने कहा कि कल परिवहन कर्मचारीयो ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए यह फैसला लिया है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते स्कूल, कालेज और दफ्तर पहुंचने के लिए लोगों को दिक्कते पेश आ सकती है, खासकर उन रूटों पर जहां निजी बसें नहीं चलती हैं। रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक यह हड़ताल चलेगी।

राजधानी शिमला में 220 के करीब सरकारी बसों के पहिए थमेंगे। ये बसें लोकल शिमला के अलावा शिमला ग्रामीण और ऊपरी शिमला से शहर में प्रवेश करती हैं। इसके इलावा अगर बात की जाए तो राजधानी शिमला में स्कूलों में लगी सरकारी बसें भी कल नही चलेगी,साथ ही एचआरटीसी की टैक्सी सर्विस भी पूरी तरह ठप्प रहेगी।

Most Popular