Sunday, August 10, 2025
Homeदेशसुप्रीम कोर्ट के ओएसडी होंगे न्यायाधीश कंवर चिराग भानु सिंह

सुप्रीम कोर्ट के ओएसडी होंगे न्यायाधीश कंवर चिराग भानु सिंह

शिमला : शिमला लेबर कोर्ट कम इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल के प्रिजाइडिंग आफिसर कंवर चिराग भानू सिंह को ओएसडी पर तैनाती मिली है। उन्हें यह तैनाती सुप्रीम कोर्ट में मिली है। वह बतौर ग्रेड ऑफ रजिस्ट्रार सेवाएं देंगे। कंवर चिराग भानू सिंह का जन्म 18 दिसंबर, 1970 को मंडी जिला में हुआ। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई बल्ह पोस्ट ग्रेजुएट कालेज मंडी से की और कानून की पढ़ाई एचपीयू से 1994 में पूरी की। अपनी वकालत के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव के रूप में भी सेवाएं दी। साल 2003 में वह हिमाचल सरकार में डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे। साथ ही हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के मेंबर भी रह चुके हैं। साल 2007 में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त हुए। इस दौरान उन्होंने ऊना व सोलन जिलों में सेवाएं दीं। लेबर कोर्ट कम इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल के प्रिजाइडिंग आफिसर के तौर पर कंवर चिराग भानू सिंह ने धर्मशाला में भी सेवाएं दीं। इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा भी रहे। इन्होंने प्रिंसीपल सेक्रेटरी (लॉ) के रूप में भी सेवाएं दीं। कंवर प्रिंसीपल सेक्रेटरी (लोकायुक्त) व ह्यूमन राइट कमीशन भी रहे। तीन साल तक उन्होंने उच्चतम न्यायालय में रजिस्ट्रार के पद पर भी कार्य किया। कंवर चिराग भानू सिंह ने बतौर निदेशक हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशियल अकादमी में भी सेवाएं दीं।

Most Popular