Homeसोलनशर्मनाक : सोलन में एसडीओ 40 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

शर्मनाक : सोलन में एसडीओ 40 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

विजिलेंस की टीम ने सोलन जिला में एमईएस सुबाथू के एक एसडीओ को 40 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी एसडीओ फायर रेंज की रूकी पेमेंट को पास करने के एवज में ठेकेदार पैसे मांग रहा था। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस ने कार्रवाई करते आरोपी को धर दबोचा।

गौर हो कि सुबाथू में ही फायर रेंज बनाई गई थी। इसका काम एक ठेकेदार को दिया गया था। ठेकेदार की करीब 9 लाख की पेमेंट अटकी हुई थी।

एसडीओ पेमेंट को पास करने के लिए 40 हजार की रिश्वत मांग रहा था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी।

शिकायत मिलने के बाद डीएसपी विजिलेंस संतोष शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी एसडीओ को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

एसडीओ गंभरपुल में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी विजिलेंस संतोष शर्मा ने एमईएस सुबाथू के एसडीओ को रिश्वत के साथ गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि ठेकेदार की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है। कल आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Most Popular