Tuesday, September 16, 2025
Homeसोलनसोलन : ग्राम पंचायत प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

सोलन : ग्राम पंचायत प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी


उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 125 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जिला सोलन के सभी विकास खण्डों की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।
इस अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत तोप की बेड़ में प्रधान पद अनारक्षित है ग्राम पंचायत डांगरी, ग्राम पंचायत ओच्छघाट, ग्राम पंचायत सन्होल तथा ग्राम पंचायत शडियाणा में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत भारती, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी तथा ग्राम पंचायत जाडली में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत हरिपुर में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरिक्षत है। 
ग्राम पंचायत सेन बनेड़ा में प्रधान पद महिला, ग्राम पंचायत शमरोड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत पड़ग में प्रधान पद महिला तथा ग्राम पंचायत कोठों में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत शामती में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत आंजी में प्रधान पद महिला तथा ग्राम पंचायत सपरून में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत भोजनगर में प्रधान पद अनारक्षित है। 
ग्राम पंचायत काबाकलां में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत नेरीकलां में प्रधान पद अनुसूचित जाति तथा ग्राम पंचायत बसाल में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत धरोट में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। 
ग्राम पंचायत मशीवर में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत जौणाजी में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए ग्राम पंचायत जाबल जमरोट में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, ग्राम पंचायत चेवा में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कोरों में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत बड़ोग में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत चामत भड़ेच में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत देवठी में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत अन्हेच में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत बोहली में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत सेरी में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कक्कड़हट्टी तथा ग्राम पंचायत रणों में प्रधान पद अनारक्षित है। 
ग्राम पंचायत सलोगड़ा में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत बांजणी में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत बाशा तथा ग्राम पंचायत बीशा में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत चायल तथा ग्राम पंचायत देलगी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत छावशा में प्रधान पद अनारक्षित है। 
ग्राम पंचायत दंघील तथा ग्राम पंचायत जधाणा में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत हिन्नर में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत झाझा, ग्राम पंचायत काहला तथा ग्राम पंचायत क्वारग में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कनैर में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत कोट तथा ग्राम पंचायत मही में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
ग्राम पंचायत ममलीग में प्रधान पद अनारक्षित है तथा ग्राम पंचायत नगाली में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत पौधना में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। 
ग्राम पंचायत सकोड़ी में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि ग्राम पंचायत सतड़ोल में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 
ग्राम पंचायत सायरी में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत सिरीनगर में अनुसूचित जाति महिला के लिए, ग्राम पंचायत वाकना में अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत तुन्दल में महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत रहेड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत सैंज में प्रधान पद अनारक्षित है। 

विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बड़ोग, ग्राम पंचायत बलेरा, ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी तथा ग्राम पंचायत बसंतपुर में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत बखालग तथा ग्राम पंचायत बातल में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत बेरल में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है जबकि ग्राम पंचायत भूमति में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत चाखड़ तथा ग्राम पंचायत चम्यावल में प्रधान पद महिला के लिए ग्राम पंचायत दधोगी में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत दानोघाट में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है।

ग्राम पंचायत दाड़ला में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत दसेरन में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत दावंटी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत देवरा तथा ग्राम पंचायत ग्याणा में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत धुन्दन, ग्राम पंचायत डुमेहर तथा ग्राम पंचायत घनागुघाट में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए जबकि ग्राम पंचायत हाटकोट में प्रधान पद अनारक्षित है।

ग्राम पंचायत कश्लोग में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत कोठी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कोटली में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा ग्राम पंचायत कूंहर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कुनिहार, ग्राम पंचायत मान, ग्राम पंचायत नवगांव, ग्राम पंचायत मांगू तथा ग्राम पंचायत पलानियां में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत मांगल में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत मटेरनी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है।
ग्राम पंचायत पलोग, ग्राम पंचायत पारनु तथा ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा, ग्राम पंचायत सानण, ग्राम पंचायत सरली तथा ग्राम पंचायत संघोई में प्रधान अनारक्षित है।

ग्राम पंचायत सारमा में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा ग्राम पंचायत शहरोल में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत सरयांज तथा ग्राम पंचायत सूरजपुर में प्रधान पद अनारक्षित है।
ग्राम पंचायत कोटलू, ग्राम पंचायत रौड़ी, ग्राम पंचायत बरायली, ग्राम पंचायत बागा, ग्राम पंचायत समोग तथा ग्राम पंचायत पट्टा में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत साई में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि ग्राम पंचायत खनलग तथा ग्राम पंचायत क्यारड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत जघून में प्रधान पद महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत चईयांधार में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

Most Popular