Tuesday, September 16, 2025
Homeकुल्लूमानली की 5258 मीटर ऊंची चोटी पर पहली बार फहराया 50 फीट...

मानली की 5258 मीटर ऊंची चोटी पर पहली बार फहराया 50 फीट का तिरंगा


रेणुका गौतम

कुल्लू इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के पांच पर्वतारोहियों ने मनाली की 5258 मीटर ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप पर 50 फीट का भारतीय ध्वज फहराया है। बताया जा रहा है कि इतना बड़ा भारतीय ध्वज किसी इतनी ऊंची चोटी पर पहली बार फहराया गया है। फाउंडेशन के चार युवाओं ने पर्वतारोही आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में यह कारनामा कर दिखाया है। युवाओं ने 18 अक्तूबर को माउंट फ्रेंडशिप पर चढ़ाई शुरू की थी। पांचों पर्वतारोहियों ने यह मिशन बिना किसी गाइड के ही पूरा किया। बेस कैंप से एडवांस कैंप पहुंचकर इन्होंने 21 अक्तूबर को सुबह साढ़े चार बजे इस चोटी को फतह करने के लिए चढ़ाई शुरू की। मुश्किल हालात का सामना करते हुए सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर युवाओं ने 5258 मीटर ऊंची चोटी पर 50 फीट का झंडा लहराया है। इस अभियान में इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के चार राज्यों के पांच युवाओं को चयनित किया था। इसमें हिमाचल प्रदेश से छेरिंग, उत्तर प्रदेश से रिहान अली, राजस्थान से अभियान का नेतृत्व कर रही आकांक्षा सिंह और संजय सिंह तथा ओडिशा से प्रशांत ने भाग लिया। इन्होंने माउंट फेंडशिप चोटी पर 50 फीट का भारतीय ध्वज फहराकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। वहीं, शनिवार को एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित कुमार गुलेरिया ने इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के समस्त पर्वतारोहियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगर ट्रैकिंग में देश के युवा इसी तरह से आगे बढ़ते रहे तो वे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाएंगे।

Most Popular