Thursday, March 28, 2024
Homeकिन्नौरसुखराम आया राम गया राम संस्कृति के परिचायक -मुख्यमंत्री

सुखराम आया राम गया राम संस्कृति के परिचायक -मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला किन्नौर के टापरी में विशाल जनसभा को संबोधित कहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन देशवासी सुनने को तैयार नहीं है। जनता परिचित है कि श्री मोदी ने ही मजबूत भारत, नए भारत एवं उज्ज्वल भारत का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि कांगेस ने वर्ष 2014 में चाय बनाने वालों का मजाक उड़ाया था और इस बार चौकीदार का मजाक बना रहे हैं। अब जनता ने तय कर लिया है कि देश को आमजन का मजाक बनाने वाली पार्टी कांग्रेस मुक्त किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लगभग छह दशक तक देश में शासन किया, लेकिन मजबूत भारत का निर्माण नहीं कर पाई। पूर्व कांग्रेस सरकार के शासन में देशवासी असुरक्षित महसूस करते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस आतंकवाद तथा पाकिस्तान के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाई। जब मोदी सरकार बनी तो देश की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक किए गए। आज शक्तिशाली देशों की सूची में भारत शीर्ष पर पहुंचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुखराम परिवारवाद की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता नहीं परिवार का हित देखते हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार पार्टियों को भी बदला है। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सुखराम को आया राम-गया राम की राजनीति करने वाला नेता की परिभाषा दी है। इसके मद्देनजर जनता को अब उन्हें सबक सीखाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि इस लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा जी को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाकर पंडित सुखराम परिवार को करारा जवाब दें।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, शशिदत्त, पार्टी कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।

Most Popular