Friday, March 29, 2024
Homeसोलनशादी का झांसा देकर बलात्कार के दो मामले दर्ज

शादी का झांसा देकर बलात्कार के दो मामले दर्ज

सोलन पुलिस के महिला थाना में बलात्कार के दो मामले दर्ज हुए हैं। युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने यह मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों ही मामलों में आरोप लगाया गया है कि आरोपी यूवको ने उन्हें शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण किया और बाद में वह शादी से मुकर गए। इनमें से एक युवक उत्तर प्रदेश में तैनात हैं।
एस पी मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एक युवती ने युवक के खिलाफ आरोप लगाया है कि युवक से उसकी मुलाकात 6 साल पहले हुई थी। इस दौरान उसने इसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक उत्पीड़न किया तथा अब शादी से मना कर रहा है।
इसी प्रकार एक अन्य मामले में एक युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ दर्ज हुआ हैं। शिकायत में युवती ने पुलिस को बताया कि वह 1 पहले से युवक को जानती है। उसने इसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और अब वह शादी से मुकर गया।

Most Popular