Friday, April 19, 2024
Homeमंडीकांग्रेस ने 50 साल तक किया शासन पर गरीबों का कल्याण नहीं...

कांग्रेस ने 50 साल तक किया शासन पर गरीबों का कल्याण नहीं कर पाई : जयराम

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि देश में कांग्रेस ने 50 सालों तक शासन किया पर गरीबों का कल्याण नहीं कर पाई। वहीं मोदी सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं जो देश की जनता के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री आज मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत करसोग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कि देश को विकास करवाने वाली सरकार की आवश्यकता है, घोटाले करने वाली नहीं। केंद्र में 10 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही। इस समयावधि में कांगे्रस नेताओं ने लाखों करोड़ों के घोटाले किए और जनता अपने हक के लिए तरसती रही। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनी, उसके पश्चात देशवासियों ने महसूस किया कि देश की बागडोर मजबूत एवं विकास करवाने वाले हाथों में है। मोदी सरकार ने अपने पांच साल का कार्यकाल जनकल्याण के समर्पित किया मोदी के नेतृत्व में देश की छवि सुधरी है। आज भारत को मजबूत एवं विकासशील देशों में आंका जाता है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में एक ही आवाज है ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार’’। यह आवाज लाजमी है क्योंकि मोदी सरकार ने वो विकासात्मक कार्य किए हैं जो कांग्रेस 50 सालों में नहीं कर पाई। उन्हांेने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर थी लेकिन इस बार मोदी की सुनामी है। इससे विपक्ष के नेता बौखला गए हैं। उन्हांेने कहा कि बौखलाहट में कांग्रेस के नेता असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता गलत बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैंै। लेकिन जनता ने ठान लिया है कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में पूर्णबहुमत से जीताकर कांग्रेस को करारा जवाब दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के रोड शो में मोदी के नारे लग रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं को अपनी हार नजर आ रही है। हार नजदीक आता देख विपक्ष की पार्टियों को गठबंधन के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा विपक्ष के नेता राष्ट्रहित नहीं बल्कि प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। सत्ता के लिए विपक्ष के नेता ओच्छी राजनीति कर रहे हैं। उन्हांेने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सराहनीय प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव में करसोग से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को पूर्णबहुमत से विजयी बनाएं। इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा, स्थानीय विधायक हीरा लाल, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गड़सा में जनसभा को संबोधित किया। यहां मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता से मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को लोकसभा चुनाव में बढ़त दिलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर वन मंत्री गोविंद ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा, स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।

Most Popular