Friday, January 24, 2025
Homeऊनामंदिर में चोरी करने आये चोरों ने सेवादार के पेट मे घोंप...

मंदिर में चोरी करने आये चोरों ने सेवादार के पेट मे घोंप दिया चाकू

ऊना : थाना हरोली के तहत सोमनाथ मंदिर में चोरी करने के इरादे से आये चोरों ने एक सेवादार के पेट मे चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गत रात्रि रात करीब 12-30 वजे सोमनाथ मन्दिर हरोली मे चार व्यक्ति चोरी करने की नीयत से मन्दिर के अन्दर आये। जब मंदिर में छेड़छाड़ हुई तो शमशाद सपुत्र महमुद खान निवासी दिल्ली जो कार सेवा के लिए आया था वह कि उठ गया। उसने देखा कि इउच लोग चोरी कर रहे है और चोरो के साथ यह गुथमगुथा हो गया। चोरों ने इसी बीच कथित तौर पर इस पर चाकू जैसी वस्तु से जानलेवा हमला बोल दिया और मोके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला धारा मे मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Most Popular