Saturday, July 27, 2024
Homeमंडीमंडी के घटासनी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त -एक युवक की मौत जबकि तीन...

मंडी के घटासनी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त -एक युवक की मौत जबकि तीन गंभीर रूप से घायल

मंडी : जोगिंद्रनगर विधानसभा के तहत आने वाले घटासनी गांव में एक युवक की मौत हो गई है। दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेजा गया जहां से गंभीर रूप से घायल दो युवकों को टांडा अस्पताल रैफर किया गया गया है।

यह सभी युवक घटासनी गांव से अपने एक रिश्तेदार की शादी समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त को छोड़ने घरेहड़ गांव जा रहे थे जब उनकी गाड़ी मात्र सौ मीटर दूरी पर ही खाई में गिर गई।

मिली सूचना के अनुसार मंडी-पठानकोट नेशनल हाई वे पर थाना पधर की सीमा पर घटासनी से तीन सौ मीटर आगे एक टाटा सूमो (HP 01-D-3598) सड़क से नीचे करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

सूमो में चार युवक सवार थे। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान संजय कुमार (29) पुत्र देवराज गांव धरेड़ डाकघर झटींगरी, पधर के रूप में हुई है। जबकि घायलों में सुरेंद्र कुमार (41) पुत्र बृजलाल गांव लखवान, प्रेम सिंह (30) पुत्र साधू राम गांव रोपड़ू, जनक राम (26) पुत्र महेंद्र सिंह गांव भटवाड़ी मंडी शामिल है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सभी घायलों को सड़क मार्ग तक पंहुचाया। जहां से उन्हें सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेजा गया। यहां चार से एक युवक संजय कुमार को चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

यहां से दो गंभीर रूप से घायल युवकों साजु राम और प्रेम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। तीसरे युवक जनक राज को हल्की चोटें आई थी, जिसे अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।

पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घटना में मृत युवक का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। घटना में हताहत हुआ युवक संजय अपने माता पिता का इकलौता चिराग था। घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर छाई है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Most Popular