Saturday, July 27, 2024
Homeकांगड़ापुलिस हिरासत में चिट्टे के आरोपी की मौत के मामले में थाने...

पुलिस हिरासत में चिट्टे के आरोपी की मौत के मामले में थाने पर पथराव, हाईवे जाम

इंदौरा : पुलिस हिरासत में चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, युवक आकाश उर्फ कैश को बुधवार रात को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार सुबह उसने डमटाल पुलिस थाना में आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आकाश के शव को नूरपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद डमटाल में हालात बेकाबू हुए हैं। लोगों ने पुलिस स्टेशन डमटाल पत्थराव कर दिया है। इसके अलावा, स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने पठानकोट-जालंधर-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया है। घटना के बाद से पुलिस के हाथ-पैर फूले हुए हैं। SP कांगड़ा विमुक्त रंजन ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर मंगवाई है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि देर शाम युवक ने जेल के भीतर कंबल से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच वे स्वयं कर रहे हैं।

यह था मामला
जानकारी के अनुसार, भदरोया में पुलिस ने चैकिंग के दौरान जमवाल रेस्टोरेंट से के पास से 32.8 ग्राम चिट्टे के साथ आकाश कुमार उर्फ कैश पुत्र जोगिंदर पाल निवासी भदरोया तहसील इंदौरा को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी को पकड़कर डमटाल थाने लाई थी। अब उसने शुक्रवार सुबह कारागार के अन्दर ही कंबल से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। सुबह जेल कर्मियों ने उसे मृत पाया। आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। एसपी कांगड़ा मौके पर मामले की जांच कर रहे हैं।

Most Popular