Wednesday, March 25, 2026
Homeबिलासपुरखेतों में बारूद से गर्भवती गाय का जबड़ा उड़ाने के मामले में...

खेतों में बारूद से गर्भवती गाय का जबड़ा उड़ाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता में खेतों में बारूद लगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नंद लाल पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 25 मई को गुरुदयाल सिंह ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया था कि उसने खेत में बारूद का गोला लगाया था।

जिसकी चपेट में आने से उसकी पालतू गाय का जबड़ा उड़ गया था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर कई साक्ष्य जुटाए थे। जिसके आधार पर शनिवार दोपहर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

Most Popular