Saturday, July 27, 2024
Homeकुल्लूक्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भोजन बाँट युवा कांग्रेस ने मनाया मुख्यमंत्री का...

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भोजन बाँट युवा कांग्रेस ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

रेणुका गौतम, कुल्लू : प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कुल्लू में भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भोजन वितरण कार्यक्रम किया , जिसमें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर सहित उनकी कार्यकारिणी मौजूद रही।

     इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने स्थानीय जनता से भी आह्वान किया कि वह मरीजों और तीमारदारों की सेवा के लिए बढ़चढ़ कर आगे आए। इस मौके पर उन्होंने समाज सेवी संस्था अन्नपूर्णा जो विशेषकर मरीजों की सेवा के लिए समर्पित है उसकी सराहना की। कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के जन्मदिन पर यहां पर भोजन वितरण किया गया है, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

Most Popular