Sunday, June 22, 2025
Homeकुल्लूनदी किनारे पाया गया महिला का शव.. शिनाख्त जारी

नदी किनारे पाया गया महिला का शव.. शिनाख्त जारी

कुल्लू: बजौरा के साथ ब्यास नदी किनारे से एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार महिला ने नीले रंग का सूट पहना हुआ है और करीब 5 फुट लंबी है। 
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा के अनुसार भुंतर पुलिस को सुबह सूचना मिली कि नदी किनारे किसी महिला का शव पड़ा है और सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व  महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शव गृह में शिनाख्त के लिए रखा है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 साल लग रही है। सिर पर चोटों के निशान है। 

पुलिस अनुमान लगा रही है कि महिला ने नदी में छलांग लगाई होगी जिस कारण पानी में बहते हुए महिला का शव नदी किनारे फंस गया। उन्होंने बताया कि पुलिस इसकी छानबीन कर रही है कि महिला का शव यहां कैसे पहुंचा और महिला के साथ क्या घटना पेश आई है।

Most Popular