Sunday, May 11, 2025
HomeUncategorized23 अक्टूबर से हिमाचल में मौसम ख़राब होने की संभावना

23 अक्टूबर से हिमाचल में मौसम ख़राब होने की संभावना

शिमला : हिमाचल के अधिकांश स्थानों परदिन में तीखी धूप पर सुबह व शाम ठंड बढ़ती जा रही है। दोपहर के अलावा अधिकांश समय स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में नौ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार 23 व 24 अक्टूबर को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है जबकि निचले व मध्यम क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

वहीं, 25 से 28 अक्टूबर तक अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि इस बार मानसून पूरे समय तक रहने के कारण सर्दी अधिक होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला जाएगा। रोहतांग दर्रे सहित अन्य जनजातीय क्षेत्रों में तापमान जमाव बिंदु के नीचे है।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान, न्यूनतम,अधिकतम

केलंग, 0.2,14.9

कल्पा, 3.5,17.3

मनाली, 3.8,20.0

भुंतर, 8.0,27.5

सोलन, 8.0,26.0

कुफरी, 9.0,13.5   

चंबा, 9.5,26.5

सुंदरनगर, 9.5,26.9

पालमपुर , 9.5,24.0

डलहौजी , 10.2,13.9

शिमला, 10.8,21.4

मंडी, 11.9,27.7

कांगड़ा, 12.3,27.6

बिलासपुर, 14.0,28.5

ऊना, 14.2,30.8

हमीरपुर, 14.4,28.2

धर्मशाला, 14.6,21.8

नाहन, 18.5,26.5 ( तापमान डिग्री सेल्सियस में )

Most Popular