Friday, April 10, 2026
Homehimachalचंडीगढ़ -मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर बिलासपुर के समीप वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त..22वर्षीय युवती...

चंडीगढ़ -मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर बिलासपुर के समीप वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त..22वर्षीय युवती की मौत

बिलासपुर:- चंडीगढ़ -मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर बिलासपुर के समीप वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर
पलट गई। हादसे में एक करीब 22 वर्षीय लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 4 पर्यटकों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बस में अधिकतर छात्र छात्राएं सवार थी। सभी बस सवार मनाली टुअर पर जा रहे थे। मृतक लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेजा गया है जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।

Most Popular