Saturday, April 20, 2024
Homehimachalचम्बा में विजिलेंस की टीम ने नायब तहसीलदार को 8 हज़ार रुपये...

चम्बा में विजिलेंस की टीम ने नायब तहसीलदार को 8 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते धरा

चंबा:- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में विजिलेंस की टीम ने नायब तहसीलदार को 8 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार ने भूमि की म्यूटेशन करवाने के बदले यह रिश्वत मांगी थी।

विजिलेंस द्वारा जारी सूचना के मुताबिक भगत सिंह पुत्र स्व. कन्हैया राम निवासी गांव काहलो उपतहसील पुखरी जिला चंबा ने शिकायत की कि उसके भूमि के कार्य को करने में नायब तहसीलदार पुखरी आनाकानी कर रहा है और इसके बदले रिश्वत मांग रहा है।

विजिलेंस ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर नायब तहसीलदार को पकड़ने के लिए जाल बुना। शिकायतकर्ता अपने काम के बदले उक्त अधिकारी को रिश्वत देने के लिए कार्यालय गया। जहां अधिकारी ने पैसे लेने से मना करते हुए उसे कार्यालय से बाहर पैसे देने को कहा।


कार्यालय से छुट्टी करके जब नायब तहसीलदार करीब 50 मीटर दूरी पर पुखरी-माणी रोड पर पहुंचा तो उसने शिकायतकर्ता को बुलाकर उससे रिश्वत ली। विजिलेंस ने अपनी योजना के अनुसार आरोपी को रिश्वत के पैसे लेते ही रंगे हाथों धर लिया। यह पूरी कार्रवाई विजिलेंस के एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। विजिलेंस ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत के पैसे भी बरामद कर लिए हैं।

Most Popular