Friday, April 19, 2024
Homeसिरमौरअज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर.. मौके से फरार

अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर.. मौके से फरार

सिरमौर: जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। य एक अज्ञात वाहन ने 27 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। जबकि आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  जानकारी के मुताबिक़ अमर सिंह के होटल 7 माइल के समीप एक युवक सड़क पर गिरा हुआ था, पास जाकर देखा तो किसी वाहन ने उसे को टक्कर मारी थी। जिसके बाद 108 एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया परन्तु तब तक युवक दम तोड़ चुका था। वहीं मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव पटारिया डा. पबियाना तहसील राजगढ़ (सिरमौर) के रूप में हुई है। 

वहीं पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अमित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Most Popular