रेणुका गौतम, कुल्लू : जिला के उपमंडल आनी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा आनी उपमंडल में नगान-कुंगश मार्ग पर रानाबाग के पास हुआ है। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और एक पेड़ पर जा अटकी। हादसे में एक घायल और दो की मृत्यु हुई है। मृतकों में एक 23 साल का युवक और 10 साल का बच्चा बताया जा रहा है।
वाहन में 3 लोग सवार थे। दोनों मृतक आनी क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आनी पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। डीएसपी आनी रविंद्र कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रानाबाग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। हादसे की सूचना मिलने के बाद SI गोपाल सिंह, HHG तिलक राज ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।