Wednesday, April 17, 2024
Homeलाहुल-स्पीतिजनजातीय संग्रहालय केलांग समेटे हैं बेशकीमती प्राचीन संस्कृति: उपायुक्त राहुल कुमार

जनजातीय संग्रहालय केलांग समेटे हैं बेशकीमती प्राचीन संस्कृति: उपायुक्त राहुल कुमार

उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार व एस पी मयंक चौधरी द्वारा केलांग बाज़ार का संयुक्त निरीक्षण

 रेणुका गौतम, लाहौल स्पीति: उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार व पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने संयुक्त रूप से केलांग मुख्यालय के मेन बाजार का निरीक्षण किया।उपायुक्त ने बाजार की सड़क का निरीक्षण करने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को बाजार की मुख्य सड़क मार्ग की दशा को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। 

           इस दौरान उन्होंने इस मार्ग के साथ पार्किंग की संभावनाओं को तलाशे जाने की बात पर भी बल दिया ताकि बाजार में जाम व पार्किंग की समस्या से निजात मिल सके। जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध,व्यापार मंडल के प्रधान प्रकाश, बीडी सी के पूर्व चेयरमैन नोरबू छेरिंग व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। उसके उपरांत उपायुक्त ने केलांग बाजार में हर संभव सुविधाएं जुटाने का आश्वासन दिया, और कहा कि लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति व विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर कारगर कदम उठाए जाएंगे।

              इसके साथ ही उपायुक्त राहुल कुमार ने जनजातीय संग्रहालय केलांग का भी निरीक्षण किया और बेहतरीन रखरखाव हेतू संग्रहालय के प्रभारी को निर्देश दिए। जनजाति संग्रहालय के लोगों को लेकर बात करते हुए उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि यह संग्रहालय हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्य की वस्तुओं और सामग्रियों को एकत्र और संरक्षित किये हुए हैं। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र यह संग्रहालय हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने में मददगार बना है, यह संग्रहालय प्राचीन कलाकृतियों, मूर्तियों, वस्तुओं, इतिहास  इत्यादि का भंडार हैं। लिहाजा युवा वर्ग व नई पीढ़ी के लिए यह संग्रहालय अपनी प्राचीन धरोहर, लोक कला, संस्कृति, परंपरा हथकरघा, हस्तशिल्प, चित्रकला जैसे बेजोड़ कलाकृतियों से रूबरू होने का एक बेहतरीन केंद्र है।

            निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति मयंक चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वीर सिंह नेगी, ग्राम पंचायत प्रधान केलांग व व्यापार मंडल के सदस्य तथा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Most Popular