Saturday, July 27, 2024
Homeकुल्लूअबकी बार 400 पार के लक्ष्य को लेकर ज़िला महिला मोर्चा की...

अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को लेकर ज़िला महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

हिमाचल की चारों सीटों पर लहराएगा भगवा : वंदना योगी 

कुल्लू : आने वाले लोक सभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य को ले कर भुंतर में ज़िला महिला मोर्चा की बैठक ज़िला अध्यक्षा कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी बतौर मुखिया अतिथि शामिल हुई। 

           बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने बताया इस बैठक का मुख्य लक्ष्य अबकी बार 400 पार, केंद्र में मोदी जी तीसरी बार रहा। उन्होंने बताया बैठक मे ज़िला की उपस्थित बहनों को इस लक्ष्य को सामने रखते हुए आगामी लोक सभा चुनावों में कार्य करने को कहा। उन्होंने बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों को घर घर पहुँचाने का भी बैठक में उपस्थित बहनों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर भगवा लहराएगा। प्रदेश की चारों सीटों को भाजपा भारी मतों से जीतेगी उन्होंने आने वाले दिनों में संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों की भी बैठक में विस्तार से जानकारी दी और बैठक में सभी से इन कार्यों की तैयारियों में जुट जाने को कहा ताकि प्रधान मंत्री मोदी द्वारा इन चुनावों में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल कर सकें। 

   बैठक को प्रदेश महा मंत्री मांचली ठाकुर ,ज़िला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल , महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्षा कमलेश शर्मा ने भी संबोधित किया बैठक में पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर ,महिला मोर्चा प्रदेश सचिव मनीषा सूद प्रदेश महिला मोर्चा आइटी प्रभारी वर्षा ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा मीना ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सोलंकी ज़िला भाजपा प्रवक्ता रुक्मणी जोशी, आदित्य गौतम ज़िला भाजपा सचिव नैना शर्मा ज़िला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्लवी, सह मीडिया प्रभारी अजय ठाकुर चारों मंडलों की अध्यक्षा, महामंत्री व बड़ी संख्या में ज़िला व मण्डल पदाधिकारी सहित कार्यकारिणी सदस्या उपस्थित रहीं।

Most Popular