Wednesday, April 17, 2024
Homeक्राइमसुन्नी : घर से मंदिर के लिए निकली महिला ने सतलुज में...

सुन्नी : घर से मंदिर के लिए निकली महिला ने सतलुज में छलांग लगा कर की आत्महत्या ..

नगर पंचायत सुन्नी में सतलुज नदी बने सुन्नी-थली पुल से बुधवार को एक अज्ञात महिला ने सतलुज में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।

दोपहर लगभग 12 बजे सुन्नी थाना में फोन द्वारा सूचना मिली की किसी महिला ने सतलुज में छलांग लगा दी है। जानकारी मिलते ही सुन्नी पुलिस थाना से थाना प्रभारी जयदेव शर्मा पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे जहां पर महिला सतलुज में बहती हुई दिखाई दे रही थी। थाना प्रभारी जयदेव शर्मा ने मौके पर उपस्थित स्थानीय कश्ती वालों की मदद से महिला को घरयाणा गांव के समीप पानी से निकाल कर सुन्नी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया।

मृतक महिला की पहचान 53 वर्षीय महिला पांगणा करसोग के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे लोगों के द्वारा सुन्नी थाना में सूचना दी कि थली पुल से एक महिला ने सतलुज में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही सुन्नी थाना से थाना प्रभारी जयदेव शर्मा पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला पानी में तैर रही थी। पुलिस ने स्थानीय कश्ती वालों की मदद से मांगी। इसके बाद महिला को थली पुल से करीब अढाई किलोमीटर दूर घरयाणा गांव के समीप नदी से बाहर निकाला। पुलिस इसको तुरंत सुन्नी अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। पुलिस ने महिला के फोटो वाह्टस एप पर लोगों से शेयर किया तो महिला के किसी रिश्तेदार ने महिला को पहचान लिया। रिश्तेदार ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन पुलिस थाना सुन्नी पहुंचे। परिजनों ने भी महिला की शिनाख्त की है।

पुलिस को पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह के समय घर से कुछ दूर एक मंदिर पूजा पाठ के लिए जाती रहती थी। बुधवार को भी वह मंदिर गई थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी। इस बीच उसके नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। हालांकि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा है, इसके कारणों का कोई पता नहीं है। बताया जा रहा कि जिस जगह महिला ने छलांग लगाई वह महिला के घर से करीब 50 किलोमिटर की दूरी है। ऐसे में महिला नदी तक कैसे पहुंची, यह जांच का विषय है। पुलिस के अनुसार मृत महिला के दो लड़कियां और एक लड़का है। एक बेटी की अक्टूबर में शादी होना तय थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम इसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Most Popular