Friday, March 29, 2024
Homeमंडीसुन्दरनगर : नगर परिषद के चुनाव में भाजपा का लहराया परचम

सुन्दरनगर : नगर परिषद के चुनाव में भाजपा का लहराया परचम

सुन्दरनगर : शहरी निकायों के चुनाव के नतीजे आ गए है और इन चुनावों में जहां भाजपा ने परचम लहराया है वही मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र मंडी मैं सबसे बेहतर प्रदर्शन सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र का रहा है । मंडी जिले के छह शहरी निकायों की 48 सीटों से 24 पर भाजपा ने कब्जा किया है। कांग्रेस के हिस्से में 14 सीटें ही आई हैं, जबकि अन्य की झोली में 10 सीटें गई हैं।

गौरतलब है कि नगर परिषद सुंदरनगर में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुर्सी बरकरार रखी है। यहां 13 से 10 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे हैं। भाजपा की शानदार जीत से स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल का कद और ऊंचा हुआ है। कांग्रेस को तीन सीटों से संतोष करना पड़ा है। पुराना बाजार, बनेड़ व पूर्वी कॉलोनी में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजेता रहे हैं।

नगर परिषद नेरचौक में आठ से चार सीटों पर भाजपा समर्थित विजयी रहे हैं। चार सीटें अन्यों के खाते में गई हैं। कांग्रेस यहां पांच सीटों पर अपनी जीत का दावा कर रही है। इससे असमंजस की स्थिति है। नगर परिषद सरकाघाट की सात से चार सीटों पर भाजपा अपना कब्जा जता रही है। कांग्रेस के हिस्से तीन सीटें आई हैं। नगर परिषद जोगेंद्रनगर की सात सीटों से पांच पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की झोली में गई हैं। यहां दो विजेताओं को अन्य बताया जा रहा है। भाजपा को सिर्फ दो सीटें ही मिल पाई हैं।

नगर पंचायत रिवालसर की सात से चार सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। भाजपा को एक और अन्य को दो सीटें मिली हैं। नगर पंचायत करसोग में सात से भाजपा को तीन, कांग्रेस को एक व अन्य को दो सीटें मिली है।

शहरी निकाय के चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा है। रिवालसर को छोड़ अन्य जगहों पर भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं ने जीत हासिल की है।

Most Popular